खुशखबरी मेल या एक्सप्रेस के किराये में राजधानी से यात्रा का मौका
(DELHI, DELHI) यदि आपने मेल या एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट आरक्षित कराया है और आखिरी समय तक आपका नाम प्रतीक्षा सूची में है, तो आपको 1 अप्रैल से उसी टिकट पर राजधानी या शताब्दी ट्रेनों में यात्रा का मौका मिल सकता है। बशर्ते आपने टिकट आरक्षित कराते समय 'विकल्प' चुना हो। रेलवे 1 अप्रैल से नई योजना की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अगली वैकल्पिक ट्रेन में कंफर्म सीट मिल सकती है।

इसके लिए यात्री को टिकट बुक कराते समय इसका विकल्प चुना हो। योजना के अनुसार यात्रियों से इसके लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा, ना ही किराये में अंतर के लिए कोई रिफंड (रकम वापसी) दिया जाएगा। ‘विकल्प’ नाम की इस योजना के तहत सभी मुख्य मार्गो पर राजधानी, शताब्दी दुरंतो या सुविधा जैसी अन्य विशेष सेवा वाली ट्रेनों में खाली रह चुकी सीटों को भरा जाएगा।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।