UP सरकार की पहली बैठक आज, हो सकता है कर्ज माफी का ऐलान
(India) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम मंगलवार को होगी। सूत्रों के मुताबिक इसमें किसानों की कर्जमाफी समेत कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि शपथ ग्रहण के 16वें दिन यह बैठक होने जा रही है।

मंत्रिमंडल की पहली बैठक में किसानों की कर्जमाफी के साथ-साथ अवैध बूचड़खानों के विनियमन, मांस कारोबारियों के लाइसेंस से जुड़े मुद्दों, बुंदेलखंड को और मदद देने के उपायों, पूर्वांचल की समस्याओं को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।