इससे पहले सांसद रविंद्र गायकवाड़ की हवाई टिकट को एयर इंडिया ने रद्द कर दिया था। लोकसभा में गुरुवार को शिवसेना के सांसदों ने धमकी दी थी कि अगर गायकवाड़ से बैन नहीं हटाया गया तो मुंबई से फ्लाइट नहीं उड़ने देंगे। वहीं संजय राउत ने कहा था कि अगर बैन नहीं हटाया गया तो वह 10 अप्रैल से एनडीए का बहिष्कार करेंगे।आपको बता दें कि गायकवाड़ ने इस पूरे विवाद को लेकर संसद में गुरुवार को लोकसभा में दी गई अपनी सफाई के दौरान संसद से माफी भी मांगी थी लेकिन एयर इंडिया के अधिकारी से माफी मांगने से इनकार कर दिया था।
सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने लोकसभा में इस पूरे मामले पर अपनी ओर से बयान में कहा था कि 23 मार्च 2017 को मैं दिल्ली आ रहा था। मेरा बिजनेस क्लास का टिकट था लेकिन मुझे इकोनॉमी सीट में बिठाया गया। इसके बाद मेरी सीट भी बदल दी गई। दिल्ली में मैंने कंप्लेंट बुक मांगी तो एयरलाइंस के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत बुक नहीं है। इसके बाद मेरी शिकायत एक पेपर पर ले ली। लोकसभा में उन्होंने बताया कि एयर इंडिया के एक अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धक्का दिया। इसके बाद उन्होंने उस अधिकारी को धक्का दिया।
शिवसेना सांसद ने लोकसभा में कहा कि बिना किसी जांच के इस पूरे मामले का मीडिया ट्रायल किया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया वह आराम से घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं संसद से क्षमा मांगता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सभी विमान कंपनियों ने रोक लगाई है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।