कौन होगा अगला राष्ट्रपति सुषमा स्वराज सहित इन नामों पर हो रही है चर्चा
(DELHI, DELHI) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। तकरीबन आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में बताया जा रहा है कि दोनों के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि इस मुलाकात को जेडीयू ने शिष्टाचार के तहत हुई मुलाकात बताया है।

बता दें कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और इससे पहले ही चुनाव कराए जाने हैं। अगले राष्ट्रपति की रेस में कई नेता हैं। लालकृष्ण आडवाणी से लेकर सुषमा स्वराज तक ऐसे कई नेता हैं जो राष्ट्रपति की रेस में बताए जा रहे हैं। यहां हम ऐसे ही कई नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं। देश के अगले राष्ट्रपति बनने की रेस में आडवाणी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में लालकृष्ण आडवाणी पर भी आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा चलाने का आदेश दिया जिसके बाद उनकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पर कुछ सवालिया निशान खड़े हुए हैं।

सुषमा स्वराज की बतौर विदेश मंत्री रहते हुए किए जा रहे कार्यों की काफी प्रशंसा होती रही है। वे कई देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने में कई बार सफल रही हैं। बेहतर छवि और उनके बतौर विदेश मंत्री किए जा रहे कार्यों को देखते हुए सुषमा स्वराज भी राष्ट्रपति की रेस में बताईं जा रही हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।