राज्यों के सहयोग के बिना ‘न्यू इंडिया’ विजन का सपना साकार नहीं होगा-मोदी
(India)
नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्यों के सहयोग के बिना ‘न्यू इंडिया’ विजन का सपना साकार नहीं होगा। उन्होंने सभी राज्यों के सीएम से अपील करते हुए कहा कि राज्यों के सहयोग से ही न्यू इंडिया कामयाब हो पाएगा। हालांकि, इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं पहुंचे। पीएम ने कहा कि नीति बनाने में राज्य भी अपना योगदान दे सकते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि देश में बदलाव के लिए नीति आयोग नए तरीके से काम कर रहा है। पीएम ने कहा कि नीति आयोग सरकारी इनपुट्स पर आधारित नहीं है। साथ ही जीएसटी पर चर्चा करते हुए कहा कि आम सहमति से एक ऐसा कानून बनाया गया जो इतिहास रचेगा नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अरविंद पनगरिया तेजी से बदलते भारत के रोडमैप पर एक प्रेजेंटेशन भी दिया। बता दें कि सरकार ने पंचवर्षीय योजनाओं को खत्म कर दिया है। ऐसे में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तीन वर्षीय योजना लागू की जाएगी। साथ ही किसानों की दोगुनी आय पर भी विचार किया जाएगी। हालांकि ये अभी भी साफ नहीं है कि गरीबी पर टास्क फोर्स लाया जाएगा। इसस पहले साल 2015 में नीति आयोग की बैठक हुई थी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।