एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी बाल-बाल बचे 254 लोग
(DELHI, DELHI) सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के दिल्ली से कोलकाता जा रहे विमान से सुबह एक पक्षी के टकरा जाने के कारण उसका इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। विमान की कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग हुई है।एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक पक्षी विमान से टकरा गया।इसमें विमान की बाईं ओर के इंजन को नुकसान पहुंचा है। सुबह 8.47 बजे कोलकाता में विमान को सुरक्षित उतारा गया।

इसमें चालक दल के सदस्यों समेत 254 लोग सवार थे।प्रवक्ता ने बताया कि अभी विमान वापसी की उड़ान भरने में सक्षम नहीं है और कोलकाता से दिल्ली आने वाली उड़ान के यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।