आईपीएस चारु निगम: फ़ेसबुक पर लिखा ,मेरे आसुओ को मेरी कमजोरी न समझे
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) यूपी के गोरखपुर में रविवार को बीजेपी विधायक की डांट के बाद आज आईपीएस चारू निगम ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि मेरे आंसुओं को मेरी कमजोरी न समझना, कठोरता से नहीं कोमलता से अश्क झलक गये। महिला अधिकारी हूं तुम्हारा गुरूर न देख पायेगा, सच्चाई में है ज़ोर इतना अपना रंग दिखलाएगा। समर्थन करने वालों के बारे में चारू ने लिखा कि मेरी ट्रेनिंग ने मुझे कभी कमजोर होना नहीं सिखाया है। मैंने कभी यह उम्मीद नहीं की थी कि मेरे शहर के एसपी गणेश साहा तर्कहीन बातों को अस्वीकार कर देंगे और मेरी चोट के बारे में बात करेंगे। उन्होंने आगे लिखा,सर के आने से पहले,मैं वहां पुलिस अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ थी लेकिन जब सर आए और पुलिस अधिकारियों का समर्थन किया तो मैं भावुक हो गई। चारू निगम की फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, मीडिया ने इस मामले में सकारात्मक रुख दिखाया। इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। मेरा मानना है कि अच्छों के साथ अच्छा ही होता है इसलिए मुझे मीडिया का इतना समर्थन मिला। उन्होंने लिखा कि कृपया सभी शांत रहें। मैं पूरी तरह से सही हूं और बस थोड़ी सी ही पीड़ा हुई है। परेशान होने की कोई बात नहीं है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।