(DELHI, DELHI)
प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ने खराब प्रदर्शन करने वाले कई इंजीनियरों की छुट्टी करनेवाली है। इससे महज एक हफ्ते पहले ही कंपनी ने दो मई को अमेरिका में 10,000 अमेरिकी कर्मियों को भतीर् करने की घोषणा की थी। यह जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी। कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है,लगातार प्रदर्शन को लेकर असंतोषजनक फीडबैक मिलने के बाद ही ऐसे मामलों में कर्मियों को कंपनी से हटाने का फैसला किया गया है।” कंपनी साल में दो बार अपने कर्मचारियों के प्रदर्शन का आकलन करती है। कंपनी ने यहां एक बयान में कहा-व्यापारिक लक्ष्यों व अन्य रणनीतिक प्राथमिकताओं के आधार पर कर्मियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है।”कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि कितने लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनकी संख्या सैकड़ों में हो सकती है जिसमें मध्यम स्तर से लेकर वरिष्ठ स्तर तक के कमीर् शामिल होंगे। इससे पहले, इंफोसिस की प्रतिद्वंद्वी कंपनियां विप्रो, टीसीएस और कॉगनिजेंट भी अपने यहां कर्मियों की छंटनी कर चुकी हैं।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।