BSEB 12th Results: आज नहीं आएगा बिहार बोर्ड 12th का रिजल्ट
(BIHAR, BIHAR) बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के 12वीं के रिजल्ट आज नहीं घोषित किए जाएंगे। इससे पहले बताया जा रहा था कि बिहार बोर्ड आज 12वीं के साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। जिन छात्रों ने 12वीं की परीक्षाएं दी हैं, वे रिजल्ट घोषित होते ही अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट पा सकते हैँ। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा।

बिहार बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, 20-25 मई तक रिजल्ट आने की संभावना है और इसी हिसाब से तैयारी की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तिथि घोषित नहीं की गयी है।

सूत्रों के अनुसार, बिहार बोर्ड की कोशिश है कि इंटर में तीनों स्ट्रीम्स के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएं। बताते चलें कि इंटर में साढ़े 11 लाख के आस पास छात्र शामिल हुए थे। वहीं ये परीक्षाएं फरवरी महीने में हुई थीं।

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।