“साथ है विश्वास है, हो रहा विकास है”
(India)
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की सरकार ने शुक्रवार (26 मई) को तीन साल पूरे कर लिए हैं। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस मौके पर मोदी सरकार ने नया नारा दिया है दृ “साथ है विश्वास है, हो रहा विकास है।” शुक्रवार को इस स्लोगन को विभिन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडिया पर चलाया जाएगा और साथ ही आज के कई न्यूजपेपर में इसे पब्लिश किया गया है। खुद पीएम मोदी भी इस नारे को पेश करेंगे। इस विज्ञापन के साथ मोदी सरकार ने अपनी तीन साल की कई उपलब्धियां भी गिनाई हैं। भारत जनता पार्टी पीएम मोदी को केन्द्र में रखकर इस उत्सव को मनाएगी और ब्रांड मोदी को ज्यादा से ज्यादा भुनाने की कोशिश करेगी। केन्द्र सरकार अपने तीन साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। केन्द्र के इस कार्यक्रम की शुरुआत असम की राजधानी गुवाहाटी में 26 मई को पीएम की एक विशाल जनसभा से होगी। इस जनसभा में मोदी कई विकास योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं। असम में बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र 4 और रैलियां भी करेंगे।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।