30 जून की मध्य रात्रि से लागू होगा GST मोदी और एक्स पीएम मनमोहन सिंह रहेंगे मौजूद
(DELHI, DELHI) बहुप्रतिक्षित गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स या वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 1 जुलाई से लागू होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बात का ऐलान करते हुए बताया कि जीएसटी 30 जून और 1 जुलाई की मध्य रात्रि से लागू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, स्पीकर, पीएम मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा मौजूद रहेंगे। जेटली ने बताया कि थोड़े समय तक नयी व्यवस्था को अपनाने में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि जीएसटी का शुभारंभ कार्यक्रम संसद के सेंट्रल हॉल में होगा। सांसदों, मुख्यमंत्रियों और राज्यों के वित्त मंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उनहोंने कहा कि जीएसटी से मध्यम और दीर्घाधि में केंद्र और राज्यों का राजस्व बढ़ेगा। घोषित अर्थव्यवस्था का आकार भी विस्तृत होगा। थोड़े समय तक नयी व्यवस्था को अपनाने में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन माल एवं सेवाकर (GST) का प्रचार करते नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि देश में जीएसटी की नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था एक जुलाई से लागू होनी है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क विभाग बच्चन को जीएसटी का ब्रांड एंबेसडर बनाएगा। उनके साथ 40 सेकेंड की एक विज्ञापन फिल्म पहले ही शूट कर ली गई है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।