राष्ट्रपति चुनाव: एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने के बाद रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को बिहार के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।गौरतलब है कि कोविंद को 16 अगस्त 2015 को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

आपको बता दें कि दिल्ली में सोमवार को हुए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में कोविंद के नाम पर मुहर लगी थी।
इसके ​बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार दोपहर रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा की। कोविंद भाजपा का दलित चेहरा हैं। भाजपा ने उनके नाम की घोषणा करके विपक्ष को भी साधने की कोशिश की है। वहीं राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दल 22 जून को बैठक करेंगे। वह अपना संयुक्त उम्मीदवार उतार सकते हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।