नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ
(India) महज 24 घंटे के भीतर बिहार की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई। कल तक जो दुश्मन थे, वो दोस्त हो गए और सत्ता में भागीदार भी। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी पर करप्शन के आरोपों का हवाला देकर महागठबंधन को खत्म करने वाले नीतीश ने एनडीए के सहयोग से दोबारा से सरकार बना ली है। गुरुवार को उन्होंने छठी बार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ ली। सीनियर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बतौर डेप्युटी सीएम पद की शपथ ली। अब बिहार की सत्ता का सियासी गणित पूरी तरह बदल गया है। 243 सीट वाली बिहार विधानसभा में एनडीए के सहयोग से नीतीश बहुमत के आंकड़े 122 से आगे हैं। जेडीयू के पास 71 विधायक हैं। बीजेपी के 53, एलजेपी के 2, आरएलएसपी के 2 और जीतनराम मांझी की हम के 1 विधायक के सहयोग से सत्ताधारी गठबंधन के पाले में अब कुल 129 विधायक हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।