कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भाजपा पर बोले
(India) गुरुवार को राज्यसभा में सरकार की विदेश नीति पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार की विदेश नीति की जमकर आलोचना की। उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए और कहां कि सरकार बताए कि इससे हासिल क्या हुआ।
राज्यसभा में बहस के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकार विदेशी नीति में स्थिरता की कमी है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और पाक शंघाई सदस्य हैं। और रूस ने पाकिस्तान के साथ रक्षा सौदा किया है। उन्होंने कहा कि पाक ने टर्की के साथ भी ऐसा ही किया है।
आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी को संसद में बताना चाहिए कि उनके 65 विदेश दौरों का क्या नतीजा निकला? शर्मा ने कहा, 'पीएम विदेशों के नेताओं से झप्पी डाल कर मिलते हैं। इस सबका फायदा तब है जब कुछ हासिल हो।' शर्मा ने आरोप लगाया कि पीएम ने संसद को अपने एक भी विदेश दौरे की जानकारी नहीं दी। नेपाल और रूस से भारत के रिश्तों के बदलते समीकरण पर भी आनंद शर्मा ने मोदी सरकार पर हमला बोला।
इसी प्रश्न को दोहराते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पूछा कि आखिरकार आपका कैसा रोडमैप है, क्या इसके बारे में आपने कभी विचार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार कभी कुछ कहती है तो कभी कुछ और । इससे देश को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अफगान से लाहौर की यात्रा पर गए जबकि अफगान से हमारे संबंध बहुत ही संवेदनशील हैं, तो फिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।