चंडीगढ़ छेड़छाड़ः विकास बराला और आशीष दो दिनों की पुलिस हिरासत में
(India) आईएएस ऑफिसर की बेटी को अगवा करने करने के प्रयास के आरोप में हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को आज दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दोनों पर अपहरण की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में विकास बराला ने पूछताछ में कबूल किया कि वो पीड़िता की कार का पीछा कर रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत अपहरण की कोशिश का गैर जमानती आरोप लगाया गया है। उन पर धारा 511 भी लगायी गयी है जिसके तहत किसी अपराध की कोशिश करने पर उम्रकैद या अन्य अवधि तक कारावास का प्रावधान है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।