विरोध प्रदर्शन के बीच डिफेंस एक्सपो में हिस्सा लेने चेन्नई पहुंचे पीएम
(DELHI, DELHI) डिफेंस एक्सो 2018 का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार की सुबह चेन्नई पहुंचे। इस बार इस वर्ष डिफेंस एक्सपो की थीम है 'भारत-उभरता रक्षा विनिर्माण हब'। इस दौरान रक्षा प्रणालियों और इनके कलपुर्जो के निर्यात में भारत की क्षमता को दर्शाया जाएगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी के चेन्नई दौरे के दौरान भी उनका विपक्ष के खिलाफ उपवास जारी रहेगा।

पीएम के चेन्नई पहुंचते ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए। प्रधानमंत्री के इस दौरे का कई संगठन विरोध भी कर रहे हैं। इनमें तमिल आर्ट्स एंड कल्चर फोरम, MDMK नेता वाइको, TVK नेता वेलमुरुगन के अलावा डीएमके नेता भी शामिल होंगे। सभी संगठन कावेरी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।