दंतेवाड़ा में  नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में 6 जवान शहीद, 1 घायल
(India) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में 6 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद होने वाले जवानों में सशस्त्र बल के 4 और डिस्ट्रिक्ट फोर्स के 2 जवान शामिल हैं। वहीं इस हमले में एक अन्य जवान घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया था। नक्सल रोधी ऑपरेशन के डीआईजी सुंदर राज ने इस हमले के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि, 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुल 6 जवान शहीद हो गए हैं और एक घायल है। उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। ब्लास्ट की तीव्रता काफी ज्यादा हो सकती है। बाकी जानकारी जांच के बाद ही दी जा सकेंगी।'
इससे पहले 13 मार्च को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में सर्च ऑपरेशन में जुटे सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाकर आईईडी हमला किया था जिसमें 9 जवान शहीद हो गए थे। जवानों को पहले आईईडी ब्लास्ट से निशाना बनाया गया, फिर फायरिंग की थी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में पिछले कई दिनों से पुलिस और सेना द्वारा जॉइंट सर्च ऑपरेशन जारी है। इस दौरान नक्सलियों के हमले की भी खबरें आती रही हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।