तूतीकोरिन में स्टरलाइट तांबा संयंत्र को बंद करने को लेकर मंगलवार को पुलिस गोलीबारी में दस लोगों के मारे जाने के बाद बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बीच पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु सरकार ने तूतीकोरिन हिंसा की जांच के लिए मद्रास उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरूणा जगदीशन की अगुवाई में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है। वह सरकार को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। हालांकि रिपोर्ट सौंपने के लिए समयसीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।