पीएम मोदी का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्धाटन के लिए बागपत दौरा: वैनिटी वैन से चलेगा मिनी पीएमओ
(India) पीएम मोदी का बागपत दौरा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्धाटन के दिन 27 मई को प्रधानमंत्री का मिनी कार्यालय वैनिटी वैन से चलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से कुछ अधिकारी और तकनीकी टीम के सदस्य इस वैन और जरूरी सामान के साथ 26 मई की शाम तक आयोजन स्थल पहुंच जाएंगे, जबकि सचिव स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी 27 मई की सुबह प्रधानमंत्री के आने से पहले पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री व बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल आदि दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था करने वाली गुजराती इवेंट कंपनी ने पीएमओ के लिए वैनिटी वैन भी रखी है। प्रधानमंत्री एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।