मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया के साथ अनौपचारिक विचार विमर्श में साफ किया कि चार साल में सरकार 22 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने में सफल रही है। मोदी सरकार को राष्ट्र गौरव को सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने वाली बताते हुए कहा कि इन चार सालों में गरीब की सरकार-अमीर की सरकार, शहर की सरकार-गांव की सरकार नेताओं की सरकार-नौकरशाहों की सरकार जैसे तमाम तरह के विरोधाभासों को दूर किया गया है। कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन रठौड़ भी मौजूद थे।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।