रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहातंगधार में तड़के घुसपैठ की कोशिश की गई जिसे नाकाम कर दिया गया। भारत में घुसपैठ के वक्त चार आतंकियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है। हालांकि बाद में समाचार एजेंसी एएनआई ने एक और आतंकी के मारे जाने की खबर दी है। लेकिन इसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है।
पवित्र महीना रामज़ान के देखते हुए केन्द्र सरकार की तरफ से एकतरफा संघर्षविराम की घोषणा के बाद नियंत्रण रेखा पास घुसपैठ का यह पहला वाकया है। हालांकि इससे पहले सेना के जवानों ने कुछ दिन पहले ही सीमा के पास कुछ आतंकियों को देखा था। लेकिन फायरिंग के बाद वे आतंकी वहां से भाग गए थे।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।