नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर राकेश मोखरिया हत्या के आरोप में गिरफ्तार
(Rohtak, Rohtak) रोहतक पुलिस ने नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीत चुके नामी पहलवान राकेश मोखरिया को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोखरिया पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। उसके पास से 30 बोर की पिस्टल भी बरामद हुई है। रेसलर राकेश मोखरिया आसनिया गैंग का वांटेड अपराधी है। मोखरिया पर आरोप है कि उसने आसन गांव में पिछले साल जून में शराब ठेकेदार बलबीर सिंह की साथियों संग मिलकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा भी उसने कई ने वारदातों को अंजाम दिया।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा को सूचना मिली कि राकेश मोखरिया आउटर बाईपास पर झज्जर रोड पुल पर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एवीटी प्रभारी फोर्स के मौक पर पहुंचे। तत्परता दिखाते हुए मोखरा गांव निवासीराकेश मोखरिया को पुल से काबू कर लिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राकेश मोखरिया ने वर्ष 2005 में झज्जर में एक हत्या करने के बाद अपराध जगत में कदम रखा। इस मामले में 6 साल तक जेल में रहने के बाद उसने बाहर आकर शराब के ठेकेदारी का काम करना शुरु कर दिया। उसने गैंगस्टर रोहताश आसनिया के कहने पर वर्ष 2017 में बलबी सिंह की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।