सचिन ने ट्वीट कर कहा कि भरतपुर की नगर विधानसभा में उमड़ा जनसैलाब गवाही दे रहा है की कांग्रेस की लहर अब आंधी बन चुकी है। राजस्थान की जनता ने अब शोषण से मुक्ति और राजस्थान की खुशहाली के लिए सभी रास्ते साफ़ कर दिए हैं। अब राजस्थान में जन-मन की सरकार होगी जन-जन के लिए।
उन्होंने कहा कि नदबई विधानसभा में गांव गरीब और किसान के हितैषी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की जीत को लेकर जनता में अद्भुत उत्साह है। आज जनविरोधी सरकार के विरूद्ध जनता कांग्रेस के साथ खड़ी होकर अपनी सरकार बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।
बयाना विधानसभा में जो जनसमर्थन और उत्साह देखने को मिला उससे यह पक्का हो गया कि इस बार कांग्रेस जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। जनता जनविरोधियों के हौसले तो पहले ही तोड़ चुकी है। बस अब 7 दिसम्बर का इंतजार है जब जनता हाथ के पंजे वाली बटन दबाकर इनके अहंकार को भी चकनाचूर कर देगी। बयान के बाद पायलट ने करौली के मासलपुर में चुनाव प्रचार किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।