सीकर में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस आए दिन करती है सेना का अपमान
(Sikar, Sikar) राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले सभी पार्टियां पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी (मंगलवार) राजस्थान के सीकर में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सीकर यानी शौर्य, सौन्दर्य, शिक्षा और संस्कार। मुझे यहां आकर इस धरती पर बहुत गर्व हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह शूरवीरों की धरती है। लेकिन कांग्रेस आए दिन सेना का अपमान करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके एक वोट ने बेटियों की जिंदगी बचा ली। मैं वसुंधरा जी को बधाई देता हूं कि उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया कि बलात्कारियों को कम समय में सजा का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि सोने का चम्मच लेकर जो पैदा हुए हैं, उन्हें ये कहां पता होगा कि खेत में नंगे पैर चलने पर दर्द होता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब नामदारों ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी तब कर्ज था छह लाख करोड़ रुपये लेकिन माफ किया सिर्फ 58 हजार करोड़ रुपये। उन्होंने कहा कि इसमें जब सीएजी ने जांच की तो सामने आया कि 35 लाख किसान जिन्हें रुपये मिले, उनके पास कोई कर्ज नहीं था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।