(Rajasthan, India)
राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 12228 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर को 83311 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले। उधर, हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव का नतीजा भी कुछ ही देर में आने वाला है। मतगणना जारी है। जींद सीट पर 21 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। रामगढ़ सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।