वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
(Bikaner, Bikaner) राजस्थान के बीकानेर जिले में शुक्रवार को वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट विमान से सुरक्षित कूद गया। सेना के प्रवक्ता सोंबित घोष के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान मिग-21 बीकानेर के वायुसेना के नाल हवाई अड्डे से नियमित उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित कूद गया।



उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिये कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जा रही है। बीकानेर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 बीकानेर से लगभग 12 किलोमीटर दूर शोभासर की ढाणी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।पुलिस दल घटनास्थल के लिये रवाना हो गया है। इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।