राजस्थान सरकार ने की 75000 सरकारी नौकरियों की घोषणा
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोख गहलोत ने 2019-20 के संशोधित बजट में 75000 सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। ये भर्तियां कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कॉपरेटिव, गृह समेत विभिन्न विभागों में की जाएंगी। हालांकि गहलोत सरकार की ये घोषणा युवाओं के लिए अच्छी खबर है लेकिन इन रिक्त पदों को भरना राज्य सरकारी के लिए आसान नहीं होगा।

राजस्तान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा, '2013 और 2018 में विभिन्न सरकारी विभागों में निकाली गईं 1 लाख भर्तियां अभी भी बाकी है। ये प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। अब कांग्रेस सरकार ने और 75000 नौकरियों का ऐलान कर दिया है लेकिन वह यह कैसे सुनिश्चित करेगी कि इन सभी पदों को भरा जाएगा।'पिछले बजट में बीजेपी सरकार ने 1.8 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की थी। इनमें से 77000 अकेले शिक्षा विभाग में थीं। एक साल बाद भी 40 फीसदी पद खाली पड़े हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।