(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा पहुंचने पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने पं. दीनदयाल वृहद पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ किया। मथुरा में पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारत पूर्ण रूप से सक्षम है और हमने करके दिखाया भी है। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गई है, जो किसी सरहद से नहीं बंधी है। ये एक वैश्विक समस्या है, जिसकी मजबूत जड़ें हमारे पड़ोस में फल-फूल रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।