सीएम गहलोत ने राज्य को दी सौगात, सिलिकोसिस पॉलिसी लॉच करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान
(Rajasthan, India) महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरूवार को जयपुर के बिडला सभागार में गांधी सप्ताह का उद्घाटन किया। 2 से 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस गांधी सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम गांधी को समर्पित किए। जिनमें खादी एक्सपो के उद्घाटन से मुख्यमंत्री ने शुरूआत की और उद्घाटन समारोह के तहत राजस्थानी भाषा की हताई पत्रिका का विमोचन किया गया।


महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह सहित भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'इन दिनों देश को दो ही लोग चला रहे हैं।'


निकाली साईकिल रैली
गाँधी जयंती के मौके पर परिवहन विभाग की ओर से गांधी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने शिरकत की। इस दौरान अल्बर्ट हॉल से गांधी सर्किल तक साईकिल रैली निकाली और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।



राजस्थान पुलिस अकादमी ने भी अनूठी पहल
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान पुलिस अकादमी ने भी अनूठी पहल की है। राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर में स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता करते हुए 2 अक्टूबर से ’’नो प्लास्टिक पॉलिसी’’ लागू कर दी है। राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेषक श्री हेमन्त प्रियदर्षी ने इस संबंध में आदेश जारी कर अकादमी परिसर में पॉलीथीन, डिस्पोजेबल प्लास्टिक बोतल, ग्लास, कप, प्लेट के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के तहत राजस्थान पुलिस अकादमी के सभी कार्मिकों, प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं के ऊपर यह पॉलिसी लागू की गयी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।