हादसा : पोकरण में अनियंत्रित होकर स्कूली बस पलटी, हादसे में 18 बच्चे घायल
(Rajasthan, India) पोकरण शहर के पास स्थित हाईवे पर एक बच्चो से भरी स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक अध्यापक सहित 18 बच्चे गंभीर घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से पोकरण के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।  जानकारी के अनुसार सेंट जेवियर स्कूल जयपुर के स्कूली बच्चे जयपुर से जैसलमेर के लिए निजी बस में सवार होकर जा रहे थे तभी  अचानक पोकरण शदर के समीप टोल नाके के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई । जिससे बस में सवार 18 बच्चे गंभीर घायल हो गए। 

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।