पुलिस हिरासत में आरटीआई कार्यकर्ता की मौत, थाना प्रभारी सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
(Rajasthan, India) बाड़मेर के पचपदरा थाना पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया। बालोतरा के पचपदरा थाने में पुलिस हिरासत में एक आरटीआई कार्यकर्ता की जगदीश गोलिया की मौत का मामला सामने आया है। पचपदरा थाना क्षेत्र के सराणा गांव में शनिवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद को झगड़ा होने की सूचना पर स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंची। जमीनी विवाद के अंतर्गत पुलिस ने मौके से जगदीश गोलिया, महेन्द्रसिंह व गोपालसिंह को दस्तयाब कर पचपदरा लाया गया। पुलिस ने तीनों को शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार किया था। जगदीश गोलिया के झगड़े के दौरान चोटे लगी होने पर पुलिस ने पचपदरा के चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था।
जिसे पुलिस ने इलाज कराने की बजाय हिरासत में रखा।जहां उपचार के अभाव में उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने महिला थानाधिकारी को निलंबित करने के साथ पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही थाना प्रभारी सहित आरटीआई कार्यकर्ता से मारपीट पर 10 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।