प्रदेश में समर्थन मूल्य पर दालों की खरीद को लेकर सचिवालय में आज एक अहम बैठक बुलाई गई। सीएस डीबी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वित्त, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही बैठक में एसीएस वित्त निरंजन आर्य, प्रमुख सचिव नरेशपाल गंगवार, रजिस्ट्रार नीरज के पवन सहित आला अफसर मौजूद रहे। समर्थन मूल्य पर दलों की खरीद से प्रदेश के किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलता है। राज्य सरकार फसल की खरीद के लिए फसल का उचित समर्थन मूल्य तय करने का काम करती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।