एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
(Aklera, Jhalawar) झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र के ढाबला खिंची गांव के एक घर में महिला सहित 3 बच्चों की संदिग्ध अवस्था मे लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बता दे कि चारों लोग एक ही परिवार के है और घर का मुखिया फरार है। घटना की सुचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि सभी की मौत कैसे हुई यह खुलासा परिवार के मुखिया से ही हो सकता है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुचना के मुताबिक शकीर हुसैन अपने निजी मकान को बेचकर दो माह से पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा मेहमूद के मकान में रह रहा था। वहीं पर वो किराने की दुकान लगाता था। मंगलवार सुबह मेहमूद की बेटी शब्बाना छत के रास्ते पुराने मकान गई तो उसने दो कमरों में दो-दो शव देखे। इसके बाद वह बाहर आकर चिल्लाई।इसके बाद ग्रामीण छत के रास्ते मकान में पहुंचे तो चारों शव पड़े थे। दो मृतकों के मुंह से झाग निकल रहे थे और और 2 के गले में रस्सी के निशान मिले थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।