राजस्थान की बेटी ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया अर्धशतक
(Rajasthan, India) राजस्थान की बेटी प्रिया पूनिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया अर्धशत बनाकर राज्य का नाम ऊँचा किया है। मूल रूप से चूरू की रहने वाली प्रिया पूनिया ने अपने पहले वनडे अंतराष्ट्रीय मैच में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध नाबाद अर्धशतक जड़ा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चोटिल हुई स्मृति मंधाना की जगह टीम में आई प्प्रिया ने 124 गेंदों में 8 चौकों से नाबाद 75 रन बयाए। गुजरात के वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से पराजित किया।

बता दें की प्रिया के पिता सुरेंद्र पूनिया भारतीय सर्वेक्षण विभाग में हैड क्लर्क हैं। बेटी की क्रिकेट की प्रति लगन देखी तो अपनी प्रॉपर्टीं बेचकर घर में ही क्रिकेट ग्राउंड बना दिया।

सचिन तेंदुलकर भी प्रिया के खेलने के अंदाज के मुरीद हो गए थे। जब सचिन ने प्रिया को खेलते हुए देखा तो उन्होंने प्रिया की तारीफ़ की। सचिन प्रिया के क्रिकेट के प्रति लगन और उसके जज़्बे के मुरीद हो गए।

प्रिया ने 2008 से 2015 तक 7 साल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा से दिल्ली में ट्रेनिंग ली है। प्रिया के कोच शर्मा को विश्वास था कि प्रिया अपनी प्रतिभा और हुनर से देश में अपनी पहचान जरूर बनाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।