जानकारी अनुसार मृतक जाहिद महज 25 साल का था। जो की परिचालक था। जो सेब लेने कश्मीर के शोपियां गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पापड़ा गांव के लोग ने थानाधिकारी गोपलगढ़ रामनरेश से मुलाकात की। बताया जा रहा है की मृतक का शव कल तक पैतृक गांव आने की संभावना है।
इससे पहले गुरुवार को शोपियां जिले में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी ड्राइवरों की हत्या कर दी। इनमें से एक मोहम्मद इलियास अलवर जिले का रहने वाला था। आतंकियों के हमले में पंजाब के होशियारपुर निवासी ड्राइवर जीवन घायल हुआ है। सेब की ढुलाई के लिए ये ट्रक सुरक्षा बलों को सूचना दिए बिना भीतरी इलाकों में चले गए थे।
10 दिन पहले भरतपुर के ड्राइवर को मारा था
आतंकियाें ने 14 अक्टूबर काे भी राजस्थान के भरतपुर जिले के ड्राइवर शरीफ खान की गाेली मारकर हत्या कर दी थी। इसके दाे दिन बाद ही पंजाब के सेब काराेबारी चरणजीत सिंह हमले में मारे गए थे और एक अन्य जख्मी हाे गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।