शहर के कई कोचिंग, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म के कंटेट पर आपत्ति जताते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संगठनों का आरोप है कि फिल्म में कोटा शहर को रेप सिटी के तौर पर प्रस्तुत करने की कोशिश की गर्ई है। दरअसल फिल्म में रानी मुखर्जी का किरदार एक सख्त महिला पुलिस अधिकारी का है, ट्रेलर में रानी मुखर्जी को बलात्कार और हत्या से जुड़े मामलों की तहकीकात करते हुए दिखाया गया है। साथ ही कोटा को कोचिंग सिटी बताते हुए देशभर से विद्यार्थियों के यहां आने और इसके देशव्यापी असर का भी जिक्र है। विरोध की एक वजह यह भी है।
फिल्म के ट्रेलर में कोटा में एक सीरियल किलर को दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में फिल्म को सच्ची कहानी से प्रेरित बताया गया है। कोटा के लोगों को इसी बात से सबसे ज्यादा आपत्ति है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।