राजस्थान में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, एक साथ 12 लोगों की मौत
(Nagaur, Nagaur) प्रदेश के नागौर जिले के कुचामन सिटी में शनिवार देर रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसे देख कर हर किसी की रूह कांप जाये। सड़क पर लाशे बिछ गई। शनिवार को सांड से टकराने के बाद एक मिनी बस पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार चार महिलाओं एक बच्ची सहित 12 लोगों की मौत हो गई। 11 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तथा एक की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। हादसे में सांड की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दो मिनी बस से संत रामपाल के समर्थक महाराष्ट्र के लाटूर से हरियाणा के हिसार जा रहे थे। रास्ते में किशनगढ़ हनुमानगढ़ मेघा हाईवे पर कुचामन बाईपास स्थित कालाभाटा की ढाणी के पास इनकी एक मिनी बस के सामने सांड आ गया। उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

महाराष्ट्र नम्बर की मिनी बस जो कि तेज गति से आ रही थी। अचानक काला भाटा की ढाणी के पास सडक़ पर अचानक सांड के आ जाने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस के पूरे परखच्चे उड़ गए। करीब 12 लोगों के काल कवलित होने की खबर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे का शिकार हुए लोगों के शवों व घायलों को कुचामन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया। इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए सभी 12 लोगों के शव कुचामन राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखे गये है जिनकी अभी तक कोई शिनाख्त नही हो पाई है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।