भाजपा नहीं गिराएगी गहलोत सरकार, 2023 में बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकारः अमित शाह
(Jaipur, Jaipur)
जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन को संबोध‍ित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की आप सभी का उत्साह, उमंग और जोश देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि वर्ष 2023 में दो तिहाई बहुमत के साथ राजस्थान में भाजपा सरकार बनेगी। जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तब राजस्थान की वीर भूमि ने नरेंद्र मोदी को 25 में से 25 सीटें देने का काम किया। 2019 में जब भाजपा 300 पार गई तब भी 25 में से 23 सीटें देने का काम मेरे राजस्थान के लोगों, कार्यकर्ताओं ने किया। उन्‍होंने कहा क‍ि मैं राजस्थान की जनता से आह्वान करने आया हूं कि यहां की निकम्मी और भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार को मूल समेत उखाड़कर फेक देना है और भाजपा के कमल के निशान वाली सरकार बनानी है। भाजपा राजस्थान में कभी भी सरकार नहीं गिराएगी, 2023 के विधानसभा चुनावों में मजबूत जनादेश के साथ राज्य में सत्ता में आएगी।

अशोक गहलोत पर हमला करते हुए कहा की मोदी जी ने पूरे देश के अंदर पेट्रोल-डीज़ल के टैक्स घटाए लेकिन राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां के सीएम को तिजोरी बहुत प्रिय है। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं उन्होंने वैट के अंदर कटौती की है, आप अभी भी समझ जाओ पेट्रोल के दाम घटा दोवरना जनता राह देखकर खड़ी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।