पाली में थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों ने किया व्यापारी को किडनैप
(Pali, Pali) राजस्थान के पाली में पुलिसकर्मियों द्वारा एक व्यापारी से 2 लाख रुपये और 4 लाख की ज्वेलरी लूटने का मामला सामने आया हैं। थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से लूट के बाद उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में शुक्रवार का शिवपुरा के थानेदार और दो कॉल्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस पूरे वारदाता का मास्टमाइंड और दो जवान फरार हैं। 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है।
पाली पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने शिवपुरा थाना अधिकारी अनिल सारण और शिवपुरा थाना में ही कार्यरत कॉन्स्टेबल गीगा राम व तुलसीराम को गिरफ्तार किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।