सुजानगढ़ शहर के मुख्य बाजार गांधी चौक की वारदात, 3 बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलिया
(Sujangarh, Churu) सुजानगढ़ शहर के मुख्य बाजार गांधी चौक स्थित जेडीजे ज्वेलर्स पर26 अप्रैल की शाम को तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे शोरूम के स्टाफ और वहा मौजूद कस्टमर्स ने ज़मीन पर लेटकर अपनी जान बचायी लेकिन फायरिंग के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल रमेश को हाथ में गोली लग गयी | इधर, फायरिंग के बाद भाग रहे एक बदमाश तेजपाल मेघवाल (22) निवासी लोढ़सर को बाजार के ही लोगों ने दबोच लिया। आरोपी ने पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।