(Kotri, Bhilwara)
राजस्थान के भीलवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार रात 10 बजे जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 साल की नाबालिग को कोयला भट्टी में जलाकर मार दिया गया. बताया जा रहा हैं कि जलाने से पहले उस नाबालिग के साथ गैंगरेप भी हुआ था. जानकारी मिलने के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में नाबालिग के बड़े भाई ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे उसकी छोटी बहन घर से बकरियां लेकर निकली थी. शाम को लगभग 3 बजे बकरियां घर लौट आईं लेकिन छोटी बहन साथ नहीं थी. फिर घरवालों ने लड़की को ढूँढना शुरू किया. लगभग 10 बजे गांव के बाहर कालबेलियों के डेरे में कोयला बनाने की एक भट्टी जल रही थी,हालाँकि बारिश में यह भट्टी नहीं जलाई जाती है. लोगों ने भट्टी के पास जाकर देखा तो वहां लापता बहन के जूते मिले, इसके अलावा भट्टी में बहन का कड़ा भी मिला. रात में ही ग्रामीणों ने कुछ कालबेलिया लोगों को पकड़ था और इसकी सूचना पुलिस को दी. देर रात 4 थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को अपनी हिरासत में लिया. रात को ही मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. अभी सभी अधिकारी और जांच टीमें मामले की जाँच कर रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।