(Jhunjhunun, Jhunjhunun)
झुंझुनूं जिले से जन-आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा का केस सामने आया है . यहाँ एक जन-आधार कार्ड में 16 फर्जी नाम जुड़े हुए है. सबसे ज्यादा अचंभित करने वाली बात यह है कि इसमें इंसानों के साथ-साथ जानवरों के नाम भी जुड़े हुए है और साथ ही इसमें शेर, पांडा और फूल के फोटो अपलोड किए गए हैं. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह फर्जीवाड़ा का मामला झुंझुनूं जिले की मलसीसर तहसील के आनंदपुरा गांव का है. दरअसल यह मामला तब सामने आया जब आनंदपुरा गांव निवासी कल्पना (45) के पति सुरेंद्र कुमार ने 18 अगस्त (शुक्रवार) को जिला कलेक्टर के नाम प्रार्थना पत्र देकर उसके जन-आधार कार्ड में करेक्शन की गुहार लगाई. पत्नी कल्पना ने बताया कि उनके परिवार में 4 लोग ही है , खुद कल्पना, पति सुरेंद्र, बेटा अक्षय और बेटी अंकिता. लेकिन जन-आधार कार्ड में 16 अतिरित्क फर्जी नाम जुड़े हुए है. इन फर्जी नामों के फोटो के रूप में 4 शेर, 6 पांडा और 6 गुलाब के फूल दर्शाए गए हैं. इस मामले में कल्पना का कहना है कि उसे इन अतिरिक्त नामों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. कल्पना ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा कि यह फर्जीवाड़ा होने से उसे और उसके परिवार को जन-आधार के लाभ भी नहीं मिल रहे है. कल्पना ने इस पर आपत्ति जताई है और इस मामले की जांच की मांग की है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।