(Bharatpur, Bharatpur)
राजस्थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा रात को लगभग साढ़े 11 बजे कैथवाड़ा-खोह रोड पर हुआ. जानकारी के अनुसार रात में एक कंटेनर और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हुई और इसमें एक स्कूटी उनकी चपेट में आ गई. उस स्कूटी पर एक डॉक्टर उनकी पत्नी और डॉक्टर की साली बैठे हुए थे और वो अपने घर लौट रहे थे. हादसे की चपेट में आने से उन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और साथ ही इस हादसे में कन्टेनर चालक भी अपनी जान गवां बैठे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।