PM मोदी का फिर से राजस्थान दौरा, 2 अक्टूबर को श्री सांवलिया सेठ मंदिर जाएंगे; अभी से तैयारी शुरू
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को PM मोदी चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर जाएंगे. यहां वे कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे और इसके अलावा आमसभा को भी संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि PM मोदी का राजस्थान दौरा फाइनल होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ श्री सांवलिया सेठ मंदिर जा रहे हैं और यहाँ वे दोनों PM मोदी की सभा को लेकर संगठनात्मक बैठक लेंगे. आज के इस बैठक में चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस राजस्थान के दौरे को सफल बनाने के लिए प्रदेश संगठन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है इसीलिए इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है. बता दे की इससे पहले 25 सितंबर को PM मोदी ने जयपुर में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।