पुलिस को चकमा  देकर 8.76 लाख की अवैध शराब गुजरात पहुंची, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
(AbuRoad, Sirohi) सिरोही पुलिस को दूसरी बार चकमा देकर गुजरात सीमा में पहुंचाई गई अवैध शराब को गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक सहित जब्त कर लिया है। ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शराब की कुल कीमत 8.76 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अमीरगढ़ बॉर्डर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान जोधपुर पासिंग के एक ट्रक को रोका गया,जिसकी तलाशी लेने पर ट्रक से भारतीय निर्मित विदेशी शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं। सिरोही पुलिस की सीमा में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं उनके सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े करती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।