सूचकांक 22,000 के नीचे 21,974.45 अंक पर खुला लेकिन बाद में कुछ नुकसान की भरपाई कर लिया। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मास्यूटिकल्स, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, जोमैटो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अडाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक लाभ में रहा। यूरोप के बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 4,788.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 112.16 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली 5.40 अंक की गिरावट रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।