PM Internship 2025: 15 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख
(India) अगर आप किसी अच्छी इंटर्नशिप की तलाश में हैं और करियर की शुरुआत एक बेहतर मंच से करना चाहते हैं, तो पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 आपके लिए शानदार मौका है। इस योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया अब आखिरी दौर में है और पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2025 तय की गई है। इच्छुक युवा pminternship.mca.gov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस चरण में 1 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस योजना में कोई आवेदन या पंजीकरण शुल्क नहीं है।

आवेदक की उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए और वह किसी फुल टाइम नौकरी या पढ़ाई में नहीं होना चाहिए। पारिवारिक आय 8 लाख रुपये सालाना से कम होनी चाहिए और अगर परिवार में कोई स्थायी सरकारी कर्मचारी है, तो वह युवा इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा। IIT, IIM, IIIT, NLU जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के ग्रेजुएट, उच्च शिक्षा धारक (जैसे MBA, MBBS, CA आदि), और अन्य सरकारी स्कीम का लाभ ले रहे युवा इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते।

चयनित इंटर्न्स को हर महीने ₹5000 स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें ₹4500 केंद्र सरकार और ₹500 संबंधित कंपनी देगी। इसके अलावा उन्हें एक बार ₹6000 भी दिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें, प्रोफाइल बनाएं, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म जमा करें। आवेदन का प्रिंट आउट रखना न भूलें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।