गर्मी में भी चेहरा रहेगा फ्रेश और ग्लोइंग, ट्राई करें ये नैचुरल फेस पैक
(India) अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा हमेशा ताज़ा, दमकता और ग्लोइंग दिखे, तो घर पर ही कुछ आसान उपाय और फेस योगा को अपनाकर आप अपनी स्किन को नैचुरल तरीके से निखार सकते हैं। इसके लिए आप हफ्ते में 1-2 बार ये घरेलू उपाय आज़माएं:-
(1) हल्दी + दही फेस पैक: एक चम्मच दही में चुटकीभर हल्दी मिलाकर 15 मिनट चेहरे पर लगाएं।(2) एलोवेरा + गुलाबजल: एलोवेरा जेल में 1 चम्मच गुलाबजल मिलाकर सोने से पहले लगाएं।
(3) केला + शहद पैक: पका केला मैश करके उसमें शहद मिलाएं और 20 मिनट लगाएं।(4) नींबू + बेसन पैक: 1 चम्मच बेसन, नींबू की कुछ बूंदें और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके साथ-साथ कुछ जरूरी आदतें भी अपनाएं जैसे– दिन में 8–10 गिलास पानी पिएं, ठंडे पानी से चेहरा धोएं और 7–8 घंटे की नींद जरूर लें। इन उपायों के साथ अगर आप फेस योगा भी करें, तो चेहरे की चमक और भी बढ़ जाती है:- (1) लायन पोज़: मुँह खोलकर जीभ बाहर निकालें और आंखें फैलाएं, 10 सेकंड तक होल्ड करें। (2) फिश फेस: गालों को अंदर खींचकर मछली जैसा चेहरा बनाएं और 15 सेकंड तक रखें।
(3) ब्लोइंग एयर: गालों में हवा भरें और एक गाल से दूसरे गाल में घुमाएं।
(4) आईब्रो लिफ्टिंग: उंगलियों से भौंहों को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें और 10 सेकंड तक रखें। (5) चेहरे की मसाज: बादाम या नारियल तेल से हल्के हाथों से मसाज करें। इन सभी उपायों और फेस योगा को नियमित अपनाकर आप चेहरे पर नैचुरलग्लो, कसाव और ताजगी ला सकते हैं — वो भी बिना किसी केमिकल या खर्चीले प्रोडक्ट्स के।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।