(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी और समर्पण की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि भारत किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा और हमलावरों को उनके घर में घुसकर भी सजा देगा। साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौजवान की ताकत की तुलना परमाणु बम से की। उन्होंने कहा, "हमारे नौजवान में परमाणु बम जितनी ही ताकत है।" उन्होंने यह बयान पाकिस्तान की परमाणु धमकी के संदर्भ में दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भारत अपने युवाओं की ताकत और आत्मविश्वास के साथ किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।