गर्मी से सावधान:-शरीर में पानी की कमी से बढ़ रहा ब्रेन हेमरेज और किडनी फेल्योर का खतरा
(India) प्रदेश में दिनोंदिन बढ़ती गर्मी के चलते चिकित्सा विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अपील की है कि बिना किसी जरूरी काम के बाहर निकलने से बचें। बढ़ते तापमान और लू के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगा है। चिकित्सा विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में बढ़ते तापमान और लू के चलते लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।

हालात इतने खराब हो चुके हैं कि मार्च से अब तक यानी 19 मई तक 180 से ज्यादा हीट स्ट्रोक के मामले सामने आ चुके हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी का कहना है कि गर्मियों में शरीर बहुत जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। पानी की कमी से खून गाढ़ा हो जाता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ता है,जो दिल की धड़कनों को अनियंत्रित कर सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।